FULL DETAIL OF MAHARASHTRA RATION CARD APPLICATION FORM/APL/BPL/AAY LIST
FULL DETAIL OF MAHARASHTRA RATION CARD APPLICATION FORM/APL/BPL/AAY LIST
देश की राज्य सरकारें अपने राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को सब्सिडी दर पर अनाज, केरोसिन तेल, चीनी आदि दैनिक जरुरत की वस्तुएं उपलब्ध कराने हेतु राशन कार्ड का प्रयोग करतीं हैं। प्रधानमंत्री मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए राज्य सरकारें जनता को दिए जाने वाली सभी सरकारी सेवाएं ऑनलाइन करने का प्रयास कर रहीं हैं। इसी क्रम में ज्यादातर राज्य की सरकारें राशन कार्ड से सम्बंधित सभी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध करवा चुकीं है। प्रस्तुत है इस लेख के माध्यम से महाराष्ट्र साकार के राशन कार्ड की ऑनलाइन जानकारी प्राप्त करने का विस्तृत विवरण।
महाराष्ट्र सरकार द्वारा1मई 1999 में निम्नलिखित मानदंडो के आधार पर अपने राज्य में तीन अलग -अलग रंगों (पीला राशन कार्ड, केसरिया राशन कार्ड, सफेद राशन कार्ड ) के राशन कार्ड जरी किये गए थे।
पीला राशन कार्ड (BPL वर्ग के लिए ) हेतु पात्रता :
जिन परिवारों की वार्षिक आय रूपए 15000/- से अधिक एवं 1 लाख से कम होना चाहिए तथा परिवार का कोई भी सदस्य डाक्टर, वकील , इंजिनियर,चार्टेड अकाउंटेंट आदि उच्च पद पर नहीं होना चाहिये।
परिवार का कोई भी सदस्य पेशेवर करदाता, बिक्री करदाता अथवा आयकर करदाता नहीं होना चाहिए।
परिवार के पास आवासीय टेलीफोन नहीं होना चाहिए।
परिवार के पास चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
परिवार के किसी भी सदस्य के पास कृषि योग्य 4 हेक्टेयर भूमि से अधिक नहीं होनी चाहिए।
प्रदेश के बीड़ी कामगार, पारधी और कोल्हाती समुदाय के सभी सदस्य पीला राशन कार्ड अर्थात् BPL राशन कार्ड के तहत मिलने वाली लाभ को प्राप्त कर सकतें हैं।
केसरिया राशन कार्ड (AAY वर्ग के लिए) हेतु पात्रता :
खेतिहर मजदूर, मोची, रिक्शा चालक, हाथी चालक, कुम्हार, बुनकर, लुहार ग्रामीण कारीगर जैसे – बढई , सुनार, झुग्गी बस्तियों के रोज़मर्रा के आजीविका की कमाई वाले, फल, फूल के विक्रेता, सपेरा, मदारी आदि ऐसे हीं वर्ग के शहरी और ग्रामीण निवासी।
विकलांग/ विधवा/ तलाक़शुदा/ 60 वर्ष से ज्यादा के वृद्ध जिनका कोई सहारा एवं आय का साधन न हो।
सभी आदिम जनजातीय परिवार जैसे – मडिया, कोलाम, कतकारी आदि।
कुष्ट रोगी/ HIV/AIDS के रोगी AAY राशन कार्ड अर्थात केसरिया राशन कार्ड से प्राप्त होने लाभ को प्राप्त कर सकते हैं।
सफेद राशन कार्ड (APL वर्ग के लिए) हेतु पात्रता :
जिन परिवारों की आय 1 लाख या उससे अधिक हो।
परिवार के किसी सदस्य के पास चार पहिया वाहन हो।
परिवार के पास 4 हेक्टेयर से ज्यादा कृषि योग्य भूमि हो।
महाराष्ट्र राज्य के निवासी अपनी पात्रता के अनुसार राशन कार्ड का चयन करके ऑनलाइन राशन की सूचि में अपना तथा अपने परिवार के सदस्यों का नाम एवं अन्य राशन कार्ड से संबधित जानकारी जैसे- राशन कार्ड में संशोधन करना हो, राशन कार्ड से नाम हटवाना हो या नया राशन कार्ड बनवाना हो या किसी प्रकार की राशन कार्ड से सम्बंधित जानकारी प्राप्त ऑनलाइन कैसे करें इसका वर्णन निम्नलिखित है।
नए राशन कार्ड के आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज़ (REQUIRED DOCUMENTS):
आधार कार्ड
PAN कार्ड
जाति प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
वोटर कार्ड
पासपोर्ट साइज़ फोटो
नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन
(ONLINE APPLICATION FOR NEW RATION CARD) :

